विधान परिषद की समीक्षा समिति के आगमन की तैयारियां तेज, एडीएम प्रशासन ने परखी विभागीय रिपोर्ट

Preparations for the arrival of the Legislative Council's review committee are in full swing, ADM administration examined the departmental report.

सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के जनपद में 08 एवं 09 अपै्रल को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन, आबकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, राजस्व, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, सहकारिता, नगर विकास, जल शक्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, परिवहन, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, वन विभाग, औद्योगिक विकास, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, नमामि गंगे, पर्यावरण, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, अल्प संख्यक कल्याण, खनन, पशुधन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नेडा आदि विभागों के बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि विगत 03 वर्षों में सदन में लगाये गये प्रकरणों के संबंध में समिति विधान मण्डल के 2026 के द्वितीय सत्र में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी इसलिए सभी विभाग स्पष्ट विवरण एवं आख्या दें। उन्होने कहा कि विवरण एवं आख्या प्रमाणित होनी चाहिए। बैठक में पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *