वार्षिक परीक्षा परिणामः जोया ने पाया प्रथम स्थान

Annual Examination Results: Joya got first place

सहारनपुर। वार्षिक परीक्षा फल पाकर नन्ही दुनिया पब्लिक स्कूल के बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे। वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अहमर अली खान एवं वरिष्ठ शिक्षिका-प्रशासक महजबी खान ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किये। कई अन्य विद्यार्थियों को संत्वना पुरूकार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किये गये। इस मौके पर प्रधानाचार्य अहमर अली खान ने कहा कि एन.डी.पी.एस. प्रबंधन का प्रमुख मकसद विद्यालय में पढने वाले बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा एवं बेहतर संस्कार देना है। वरिष्ठ शिक्षिका महजबी खान ने कहा कि नर्सरी से कक्षा तक के बच्चों को बेहतर तालीम देकर जो पौध तैयार कर रहे हैं वही देश का आने वाला भविष्य है। एन.डी.पी.एस. की कक्षा 5 में जोया ने 94.85 प्रतिशत उंक प्राप्त कर प्रथम, 92.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जुमरा ने द्वितीय व 89.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में 85.43 प्रतिशत अंक प्राप्त मोहम्मद उवैस तृतीय जबकि जुनैना ने 98.28 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम प्राप्त किया। जबकि 96.43 प्रतिशत अंक पाकर इकरा दूसरे स्थान पर रही। कक्षा तीन में हसन 95.43 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम तथा कुमारी नंदिनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया। 89.29 प्रतिशत अंक पाकर अलफिसा तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 4 में अनंत 95.83 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पाया। 93 फिसद अंक प्राप्त कर जिकरा दूसरे तथा 88.86 फिसद अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही है। परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम एन,डी.पी.एस. के अध्यापिका प्रियांशी सैनी, अजमा मलिक, सना मलिक, सोनिया शर्मा, रूहिना खान, शबनम मलिक व तरम खान मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *