सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत, मेधावी छात्र पुरस्कृत

Sir Syed Memorial School's annual examination results were 100%, meritorious students were rewarded.

सहारनपुर। जनपद की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सर सैयद मैमोरियल इण्टर कॉलेज और सर सैयद इण्टरनेशनल स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय ने इस वर्ष भी अपनी सफलता की परंपरा को बरकरार रखते हुए 100 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त किया है। इस अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
समारोह के दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘दरिचा-ए-सर सैयद’ के 13वें अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के नाजिम-ए-तालिमात हाजी मौ. असलम खाँ ने की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया।
पढ़ाई के साथ-साथ सर सैयद वीक के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे नात क्विज, डांस, सिंगिंग, स्पीच, मेंहदी, कबड्डी, क्रिकेट मैच और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी प्राइज और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *