सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा, सहारनपुर द्वारा संगठन कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कामासिंह राणा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेन्द्र राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर अजीत राणा सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में जिला एवं महानगर स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें चन्द्रपाल राणा, अशोक राणा, संजय राणा, प्रवीण राणा, कृष्णोजी, जितेन्द्र राणा, सत्यपाल प्रधान, विजेन्द्र राणा, रणवीर राणा समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत