राकेश आर्य के जिला महामंत्री और जसबीर मोगा के पार्षद बनने पर भाजपाईयों में उत्साह

BJP workers are excited about Rakesh Arya becoming the district general secretary and Jasbir Moga becoming the councilor.

सहारनपुर। घंटाघर स्थित जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा भारत करनवाल के कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश आर्य को भाजपा का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने की खुशी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला महामंत्री राकेश आर्य का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाई और फूल-मालाओं, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा कार्यालय भारत माता की जय और पार्टी के नारों से गूंज उठा।
स्वागत से अभिभूत होकर नवनियुक्त जिला महामंत्री राकेश आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे सामान्य कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत के दम पर बड़ा पद मिल सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद और परिवारवाद की कोई जगह नहीं है, यहाँ केवल राष्ट्रवाद और सेवा को प्रधानता दी जाती है। वरिष्ठ नेता राजकुमार सैनी ने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा श्सबका साथ-सबका विकासश् के मंत्र पर विश्वास करती है। जिला मंत्री भारत करनवाल ने कहा कि राकेश आर्य जी ने ओबीसी मोर्चा को बहुत ही कुशलता और मेहनत से चलाया है, जिसका प्रतिफल उन्हें पार्टी ने इस बड़े पद के रूप में दिया है। इस अवसर पर नगर निगम में पार्षद नियुक्त होने पर जसबीर मोगा का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया और सभी ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंसीलाल एडवोकेट, सोनू घीमान, राजेश योगी, अनुज प्रधान, राजकुमार सैनी, अनिल सैनी, सुखपाल प्रधान, साहब सिंह सैनी, उमेश कंबोज, विवेक कांबोज, वासु कांबोज, जितेंद्र सैनी, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, शांतनु बब्बर और किशन लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *