सहारनपुर। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी, दिनारपुर गागलहेड़ी में वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया। परिणामों की घोषणा के बाद, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति प्रतिभा यादव ने बताया कि इस वर्ष का परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है और छात्रों ने अपने माता-पिता और शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरे है।
विद्यालय में वार्षिक परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया था। परिणामों की घोषणा के बाद, विद्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
छात्रों ने शिक्षकों और अभिभावकों की उम्मीदों को दी नई उड़ान