सहारनपुर/नागल। कस्बे के बसअड्डे पर बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अवर ब्रिज की मांग को लेकर सोमवार को भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं ने बसअड्डे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्टेट हाईवे 59 कस्बे के बस अड्डे से होकर गुजरता है और वाहनों की आवाजाही अधिक तथा तेज गति होने का कारण प्रतिदिन सड़क हादसे होते हैं बस अड्डे पर हुए हादसों में करीब दर्जन से भी अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं कस्बे के दर्द में शिक्षण संस्थानों में क्षेत्र के कई हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं जो इसी बस अड्डे से होकर गुजरते हैं गत वर्ष एक सड़क हादसे में कई छात्रों की मौत हो गई थी वक्ताओं का यह भी कहना है कि उनका संगठन वर्षों से बस अड्डे पर फ्लाई अवर की मांग को लेकर हाईवे अथॉरिटी सहित शासन प्रशासन के अधिकारियों के सामने समस्या का समाधान करने की गुहार भी लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या कोई सुनने वाला नहीं है। संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि यह कार्य उनका अपना व्यक्तिगत नहीं है जनहित में है और क्षेत्र की आवाम को चाहिए कि वह हमारे संगठन का सहयोग करते हुए धरने को मजबूत बनाने का काम करें। कस्बे के शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा ने भी शासन से फ्लाई अवर बनाने की मांग की है धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टर वर्षा के नेतृत्व में धरनारत कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की। धरने की अध्यक्षता शीशपाल सैनी तथा संचालन गजेंद्र नौसरान ने किया। धरने में सुबे सिंह मलिक, सुनील राणा, राहुल फौजी, सुनील शास्त्री, जितेंद्रचौधरी, अनमोल अरोड़ा, विपिन हांडा, उदित, उज्जवल चौधरी, शबनम, शहनाज चौधरी ,आशीष चौधरी,अंकित वालिया, रामू वालिया, जगदीश वालिया आदि सहित सभी अधिककार्यकर्ता मौजूद।
बस अड्डे पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर भाकियू रक्षक का अनिश्चितकालीन धरना शुरू