सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित गुरूद्वारा साहिब भागमल जी मे नव संवत के उपलक्ष्य में आयोजित कीर्तन दरबार मे स्थानीय एवं दिल्ली से आये रागी जत्थो ने देर रात तक गुरवाणी कीर्तन और स्मिरन से संगत को निहाल किया।
गुरूद्वारा साहब के नवनिर्मित दीवान हाल मे धार्मिक दीवान सजाये गये। जिसमे कीर्तन दरबार में दिल्ली से विशेष रूप से आये रागी भाई साहब भाई जसपाल सिंह (दिल्ली वाले) भाई साहब भाई गुरकीरत सिंह (पानीपत वाले) भाई साहब भाई प्रवीण सिंह और भाई साहब भाई अमरिंदर सिह रंगीला ने देर रात तक चले गुरमत समागम मे संगत को गुरवाणी कीर्तन से निहाल किया। गुरूद्वारा संत भागमल जी के मुख्य सेवादार भाई साहब भाई परविन्दर सिंह ने कथा के माध्यम से गुरू साहब की महिमा का महत्व बताया और कहा कि हमे गुरू साहब के दिखाये मार्ग पर चल ही हम अपना जीवन सफल कर सकते है तथा गुरूद्वारा साहब के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और गुरू साहब के समक्ष सर्वत्र भले की अरदास की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिंह ब्रदर्स वेल्फेयर सोसाइटी और सिमर प्रोडक्शन द्वारा यू टयूब चैनल पर लाइव भी किया गया। समाप्ति के उपरांत गुरू का लंगर अटूट वरता जिसमे हजारों की संख्या में आयी संगत के लंगर प्रशाद छका।
इस अवसर पर भुवनीत सिंह शैकी अमित मोनू यादव,स जसमीत सिंह,स कंवलप्रीत सिंह कारण, स सतंवत सिंह, स कवल प्रीत सिंह चावला, स सुप्रीत सिंह चावला, नितेश बांगा, लवनीश बाठला, स हरमन सिंह, स. जसविंद्र सिंह राजू, हरीश, जसजीत सिंह चावला आदि रहे।
गुरूद्वारा संत भागमल जी में सजा भव्य दीवान, देर रात तक गूंजे गुरु साहब की महिमा के शब्द