गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखें, आपसी भाईचारे से मनाएं ईदः डीएम मनीष बंसल

Maintain the example of Ganga-Jamuni culture, celebrate Eid with mutual brotherhood: DM Manish Bansal

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ईद की तैयारियों के संबंध में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजकों एवं पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में समिति के सदस्यों से समस्याओं एवं निराकरण संबंधी सुझाव लेते हुए अनुश्रवण किया गया।
डीएम मनीष बंसल ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुये मिलजुलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए पर्व को मनायें। यह क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म अमन और शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मस्जिदों के आस-पास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाकर रखें। इसके साथ ही अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों कों परखते रहें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे पर्व सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानास्तर पर समिति के सदस्यों एवं समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने धार्मिक गुरूओं के माध्यम से आस-पास स्थित ईदगाह एवं मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील की तथा उन्होने कहा कि त्यौहार परम्परागत तरीके से मनाये जाये। उन्होने धार्मिक गुरूओं से अपील की कि ईदगाह एवं मस्जिद की क्षमता के अनुसार ही नमाज अदा हो जिससे नमाजियों को अनावश्यक रूप से कोई दिक्कत न आये। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही धार्मिक गुरूओं द्वारा जानकारी भी दे दी जाये एवं अपने स्तर से व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी देते हुए सहयोग करें। शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। खाद्य पदार्थों में साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति को भंग करने वालों को चिन्हित कर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाये ताकि इन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि बिना सोचे समझे संदेश को फारवर्ड न करें। संभ्रान्तजनों अनुरोध किया कि नवयुवको को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। उन्होने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि त्योहारों को इस प्रकार से मनाया जाए कि किसी अन्य को असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेकर समय रहते व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त शिपू गिरी, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा सरफराज खां, सुरेन्द्र कपिल, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *