सहारनपुर। मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच जियो की यह खास ट्रिक आपको बड़ी राहत दे सकती है। बिना किसी महंगे मंथली पैक के भी आप अपना सिम कार्ड साल भर एक्टिव रख सकते हैं। जानिए कैसे मात्र 11 रुपये के छोटे रिचार्ज से आपका नंबर और जरूरी बैंक ओटीपी हमेशा चालू रहेंगे। आज के दौर में मोबाइल रिचार्ज की कीमतें आसमान छू रही हैं। हर महीने 200-300 रुपये खर्च करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, खासकर तब जब नंबर सिर्फ बैंक ओटीपी या इनकमिंग कॉल्स के लिए रखना हो, लेकिन रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए एक ऐसी जबरदस्त ट्रिक सामने आई है, जिससे आप महज 44 रुपये के कुल खर्च में अपना सिम कार्ड पूरे 365 दिन तक एक्टिव रख सकते हैं। जियो के नियमों के अनुसार, अगर किसी सिम कार्ड पर लगातार 90 दिनों तक कोई एक्टिविटी नहीं होती है, तो कंपनी उस नंबर को डिएक्टिवेट कर सकती है। एक्टिविटी का मतलब है कि उस नंबर से न तो कोई कॉल की गई, न ही डेटा इस्तेमाल हुआ और न ही कोई रिचार्ज किया गया, लेकिन अगर आप इन 90 दिनों के खत्म होने से पहले एक छोटा सा रिचार्ज भी कर लेते हैं, तो सिम की वैलिडिटी का यह समय चक्र फिर से शून्य से शुरू हो जाता है। इस पूरी ट्रिक का सबसे अहम हिस्सा है जियो का 11 रुपये वाला डेटा प्लान। इस प्लान में कंपनी 10जीबी हाई-स्पीड डेटा देती है जिसकी वैलिडिटी केवल 1 घंटा होती है. सुनने में यह छोटा लगता है, लेकिन जैसे ही आप इस प्लान को एक्टिवेट कर थोड़ा सा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, सिस्टम में आपकी उपस्थिति दर्ज हो जाती है। इसके साथ ही आपका नंबर अगले 90 दिनों के लिए सुरक्षित हो जाता है और उस पर इनकमिंग कॉल व एसएमएस की सुविधा बरकरार रहती है।
अगर गणित के हिसाब से देखें, तो आपको हर 90 दिन में एक बार 11 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इस तरह साल भर में कुल 4 बार रिचार्ज करने पर आपका कुल खर्च सिर्फ 44 रुपये आएगा। यह उन लोगों के लिए सबसे किफायती डील है जो अपने सेकेंडरी सिम को बंद होने से बचाना चाहते हैं। इससे बैंक के जरूरी मैसेज और ओटीपी बिना किसी रुकावट के आते रहेंगे और आपको महंगे मंथली पैक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.अगर आप सिर्फ सिम चालू रखने के बजाय कॉलिंग और भरपूर डेटा भी चाहते हैं, तो एयरटेल, जियो और वीआई के पास सालाना प्लान्स भी मौजूद हैं। जियो के 3,599 और 3,999 रुपये वाले प्लान्स उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं जिन्हें रोजाना 2 से 2.5जीबी डेटा और 5ळ की जरूरत है। वहीं एयरटेल का 1,849 रुपये वाला प्लान उन लोगों को पसंद आता है जो कम खर्च में साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग और ैडै की सुविधा चाहते हैं.वीआई यानी वोडाफोन आइडिया भी अपने सालाना प्लान्स में कुछ हटकर फायदे दे रहा है. इनके 3,599 और 3,699 रुपये वाले पैक में नाइट अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यानी आप रात भर मुफ्त इंटरनेट चला सकते हैं और हफ्ते भर का बचा हुआ डेटा शनिवार-रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं. यह उन युवाओं के लिए अच्छा है जो रात में ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं।
महंगे रिचार्ज से पाएं छुटकाराः जियो की इस सीक्रेट ट्रिक से 44रूपये में साल भर चालू रहेगा सिम