सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी शक्तिपीठ में चल रही मां शाकंभरी देवी चरित्र महिमा कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कुलदेवी मां शाकंभरी सभी कुलों का उद्धार करती है।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित 900 फुट चुनरी अर्पण कार्यक्रम उपलक्ष में मां शाकंभरी देवी चरित्र महिमा कथा को पूर्णाहुति देकर कथा को विश्राम दिया गया एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया मां शाकंभरी देवी चरित्र महिमा कथा विश्राम करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां आदिशक्ति शाकंभरी देवी प्रकृति के प्रत्येक तत्वों में समाहित है। मां भगवती की कृपा के बिना किसी को ब्रह्म दर्शन संभव नहीं है क्योंकि प्रत्येक अंग प्रत्यंग में मां आदिशक्ति का ही वास है। साधना का मार्ग मां भगवती के बिना संभव नहीं है और साधना के बिना आत्म दर्शन नहीं होता। उन्होंने कहा साधना की समस्त क्रियाएं मां भगवती की ही कलाएं हैं। उनकी इच्छा के बिना ना साधना हो सकती है ना ध्यान लग सकता है और न हीं ध्यान समाधि हो सकती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मां भगवती की शरणागति होकर अपने जीवन में मां भगवती के सभी गुणो को प्रकट करना चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, रविंद्र पुंडीर, रमेश शर्मा, सुखबीर कंबोज, मुकेश कंबोज, रविंद्र चौधरी, संजय राणा, सुधीर कश्यप, प्रभा, सपना, कुसुम, बबीता, राधा, रेखा, पूनम, सुमन आदि रही।
कुलदेवी मां शाकंभरी सभी कुलों का करती उद्धारः स्वामी कालेंद्रानंद