सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की नगदी लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज आदि की बारीकी से जांच की।
सदर बाजार कोतवाली मिशन कंपाउंड बुर्ज ब्राह्मण इंटर कॉलेज के निकट स्थित लक्ष्मण सिह कॉलोनी निवासी अजय कुमार शर्मा के मकान में धावा बोलकर चोरो ने जेवरात व नगदी को चुरा ली। बताया जाता है कि अजय कुमार शर्मा, मिथलेश कुमार शर्मा अपनी बहू और दो बच्चों के साथ मकान में रहते हैं। और सभी लोग रोज की तरह अपने घर में सोए थे। आज सुबह लगभग 6ः30 बजे मिथिलेश कुमार शर्मा जब सो कर उठे तो घर के दरवाजे अलमारी के दरवाजे खुले थे और उसमें रखें सोने चांदी के जेवरात गए मिले और हजारों रुपए की नगदी गायब मिली। उनके मुताबिक बीती रात उनके घर चोर छत के रास्ते आए और स्प्रे आदि का इस्तेमाल कर उन्हें बेहोश कर दिया जिस कारण उनकी नींद नहीं खुले आप चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पाते हैं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में घुस चोरों ने लाखों के जेवरात किये चोरी