मिशन 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर; महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति तैयार

Samajwadi Party gears up for Mission 2027; victory strategy prepared with workers at Metropolitan Office

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी 2027 चुनाव को लेकर अत्यधिक सक्रिय है इस संबंध में सहारनपुर नगर के महानगर कैंप कार्यालय पर महानगर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी बीएलओ और एस आई आर में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का महानगर अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया और आने वाले 2027 में मजबूती से चुनाव में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सभी सहारनपुर नगर के सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि सब की मेहनत है जो एस आई आर में हमने बड़ी सफलता हासिल की है हमने विपक्ष के फर्जी 7 नंबर फार्म के षड्यंत्र भी तोड़ने का काम किया किसी भी मौजूद व्यक्ति का वोट नहीं काटने दिया है आगे भी सबको मजबूती से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है टिंकू अरोड़ा ने महानगर अध्यक्ष की कार्यशैली की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा लगातार सहारनपुर महानगर में संगठन को जोड़ने का काम महानगर अध्यक्ष बड़ी बखूबी से कर रहे हैं। इस मौके पर महानगर महासचिव राजीव अग्रवाल, इस्लाम देवबंदी, शादाब अंसारी अकरम खान, पारस तगड़ा, सलीम अहमद, सलीम अख्तर, नफीस खलीफा, अनस अंसारी मोहसिन मालिक, आशीष, राजकुमार, सनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *