जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताः डीएम मनीष बंसल

Timely and quality resolution of public problems is the priority of the government: DM Manish Bansal

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान करना सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी आज तहसील रामपुर मनिहारान सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 19, पुलिस की 02, डूडा विभाग की 02, जिला पंचायत राज की 01, विद्युत विभाग की 01, विकास विभाग की 01, शिक्षा की 01, आपूर्ति की 01 एवं श्रम विभाग की 01 कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय .ष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, डीएफओ श्री शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, उप निदेशक .षि संदीप पाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *