कोतवाली अंतर्गत गांव में हुई मामूली कहा सुनी ने विकराल रूप ले लिया हिन्दु समाज के दो गुटों गालीगलौच व मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियारों का प्रयोग किया। जिनमें दो महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गये, 6 घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। गांव आलमपुर में शनिवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार तक चलने की सूचना है। जिससे महिला सहित दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आलमपुर में एक पक्ष के बोबी, सरबती, देशराज, कन्हैया, सुलेखचंद और धर्मसिंह जबकि दूसरे पक्ष के राजू, रवि, रोहित, आशीष और पूजा घायल हो गए। जानपुर माजरी में अजय शर्मा और पंकज में हुई मारपीट में दोनो के अलावा पंकज का भाई सोनू भी घायल हो गया। गांव लखनौती में झगडे में बीचबचाव करा रही बुजुर्ग महिला कलावती को चोट आई। गांव मुबारिकपुर में सागर सैनी, उसका भाई और मां अलकेश घायल हो गये। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नही मिल सकी है। गांव में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिसबल तैनात है।
More Related Articles
एक देश-एक कानून की मांग के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दिया जोर
सहारनपुर। पंजाबी बाग स्थित जिला उपाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह के निवास पर मंगलवार को हिन्दू…
विश्व पुस्तक दिवस पर संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने लिया नियमित स्वाध्याय का संकल्प
सहारनपुर। सारंग सामाजिक एवं सांस्.तिक संगठन के तत्वावधान में जनक नगर स्थित एम.जी.एम. स्कूल में…