एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों को जेल भेजा जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को तीन सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में बांटा गया है। एसएसपी ने बताया कि होली से पहले पिछले वर्षों में हुए विवादों का अध्ययन कर ऐसे अराजक तत्वों को चिह्नित किया गया है जो त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
होली पर माहौल बिगााड़ने वाले जायेंगे जेल