सिविल सेवा की तैयारी कर रही छात्रा तनु को एटीएम लूट के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तनु के साथ उसके कोचिंग सेंटर के मालिक विकास कुमार, विनीत और ठेकेदार राजेश भी पकड़े गए हैं।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के खलासी लाइन स्थित हिताची कंपनी के एटीएम में 19 लाख रुपये की लूट की घटना को अपनी सजगता के चलते होने से बचा लिया। पुलिस ने इस घटना में एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि युवती का सपना सिविल सर्विसेज में जाकर अपने परिवार व शहर का नाम रोशन करना था। परीक्षा की तैयारी कर रही थी और अपने परिचितों के बीच एक मेहनती छात्रा के रूप में जानी जाती थी, परन्तु लालच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवती को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम तनु निवासी नवादा रोड वेद विहार कालोनी बताया है।
सलाखों के पीछे पहुंची आईएएस बनने का सपना देखने वाली युवती