सहारनपुर। विश्व स्तर पर विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर 9 अप्रैल 2026 को जेआईटीओ के आह्वान पर विश्व शांति, अहिंसा एवं समस्त जीवों के कल्याण हेतु सामूहिक णमोकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया। इस वैश्विक अभियान में 108 से अधिक देशों में प्रातः 8ः01 बजे एक साथ लाखों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सहारनपुर महानगर में यह भव्य आयोजन जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में विश्व जैन संगठन, सहारनपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को श्वेतांबर मुनि परंपरा के पूज्य आलोक मुनि एवं अमन मुनि का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश जैन (संरक्षक, जैन समाज एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) द्वारा भगवान महावीर के चित्र अनावरण एवं इस अवसर पर दीप प्रज्वलन मंत्री संजीव जैन, अरुण जैन, चौधरी अनुज जैन, संदीप जैन, पंचांग समिति के सदस्य नितिन जैन, आदित्य जैन, विपिन जैन, अजय जैन, संजय जैन (चूड़ी वाले) एवं विभोर जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुनिश्री ने विश्व नवकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, एकता एवं विश्व शांति के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। नगर विधायक राजीव गुंबर एवं सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने इस महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा तथा समस्त मानवता एवं जीवों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम उपरांत अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था राम मोहन जैन परिवार द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन एवं पार्षद मयंक गर्ग, अनुज जैन, गौरव जैन,पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, मनोज जैन श्वेतांबर जैन सभा के प्रधान मामचंद जैन, दिनेश जैन (बल्ली) तथा विश्व जैन संगठन के पदाधिकारी अरिहंत जैन, पीयूष जैन, चिद्रूप जैन, चिन्मय जैन, सराफ, आयुष जैन, अमित बंधु जैन, प्रियांक जैन, नमन जैन,आयुष जैन गौरव जैन, विनीत जैन आयुष जैन सहित अनेक धर्मा अनुरागी उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति, अहिंसा, एकता एवं सभी जीवों के कल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
विश्व नवकार महामंत्र दिवसः सहारनपुर में गूंजा शांति का संदेश