सहारनपुर। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अर्न्तगत् एवं समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी (रजि0) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिये डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम रेलवे पेंशनर्स समाज के कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक से नवनीत कुमार तथा आकाशवाणी से बलराम सिंह अहलूवालिया जी ने वरिष्ठ नागरिकों को साईबर फ्राड, डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय सुझाये तथा बैंक सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय मैनेजमेंट पर जानकारी उपलब्ध करायी।
हाल ही में समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिकों के लिये चलायी जा रही इस योजना में सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी का चयन किया गया है तथा इस वित्तीय वर्ष में संस्था द्वारा यह प्रथम कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिये आयोजित किया गया है। इसके उपरान्त आगामी कार्यक्रम जनसभाध्चौपाल ‘‘सामुदायिक देखभाल को बढावा देना‘‘ विषय पर आयोजित किया जायेगा तथा एक कार्यक्रम स्कूली छात्रों के लिये ‘‘परिवारों में दादा-दारी/नाना-नानी का महत्व‘‘ विषय पर ज्वाला नगर में एक स्कूल में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के0एल0 अरोड़ा ने बताया कि सीनियर सिटीजन्स डिजिटल अरेस्ट तथा साइबर फ्राड के लिये बहुत सॉफ्ट टारगेट होते हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि वरिष्ठ नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचे तथा सरकार भी इस ओर निरन्तर प्रयास कर रही है, इसी क्रम में भारत सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिये संजीवनी के समान सबित होगी। संस्था को जो जिम्मेदारी दी गयी है विषयों पर आने वाले समय में संस्था निरन्तर कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेगी तथा युवाओं व छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों का महत्व समझायेगी, जिससे नई पीढ़ी को अपने बुजूर्गों पर गर्व हो तथा परिवार व समाज में उन्हे पूर्ण सम्मान मिल सके।
संस्था की ओर से अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आर0के0 जैन, आगामी कार्यकाल हेतू मनोनित पदाधिकारियों में नवमनोनित अध्यक्ष अजय अत्री, महासचव अरूण सूरी, कोषाध्यक्ष अरूण प्रकाश शर्मा जी सहित आर0पी0 शर्मा ने भी वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संचालन आर0सी0 शर्मा, संस्थापक रेलवे पेंशनर समाज द्वारा किया गया तथा सदस्यों में जय नारायण शर्मा, अध्यक्ष, एन0एस0 चौहान, महामंत्री, मूलचंद रागंडा, अमरनाथ त्यागी, देवेन्द्र कुमार, विजय कुमार तलवार, अश्वनी अग्रवाल, दिनेश दत्त, जगदीश प्रकाश, निसार अहमद, अजीत सिंह राणा, ओम प्रकाश, फूल सिंह, सत्यपाल सिंह, अशोक अरोड़ा, महिपाल सिंह, सोमदत्त, सुमेर चंद, सोमवती, रकम सिंह, विजय पाल सिंह, बृजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कपूर, वी0के0 शर्मा, वी0के0 त्यागी, शिवराज सिंह, अमरनाथ, दीप कुमार, राम प्रकाश शर्मा, संजीव छाबडा, सुरेश कुमार, उषा शर्मा, श्रीकृष्ण आर्य, हरजिन्दर सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, दिनेश मलिक, अशोक चावला श्रवण कुमार, भगवान दास सैनी, अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से बुजुर्गों को बचाने के लिए कार्यशाला आयोजित