शराब की दुकान पर उग्र प्रदर्शन असंवैधानिक, तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईः उप आबकारी आयुक्त

Violent protests at liquor shops are unconstitutional, strict action will be taken against those who vandalise them: Deputy Excise Commissioner

सहारनपुर। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि यदि तहसील बेहट के गांव आमवाला स्थित देशी शराब की दुकान में किसी भी तरह की तोड़फोड़, जनहानि या राजस्व की हानि होती है तो आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उप आबकारी आयुक्त श्री कुमार ने जारी बयान में कहा कि आज तहसील बेहट के थाना फतेहपुर क्षेत्रांतग्रत ग्राम आमवाला में देशी दुकान को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम आमवाला में देशी शराब की दुकान कानूनी तौर पर मानकों के अनुरूप है, वह किसी भी सूरत में गैरकानूनी नहीं है और नियमानुसार संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस शराब की दुकान के आसपास न तो कोई मंदिर है और न ही कोई स्कूल है। इसलिए ग्रामीणों एवं महिलाओं द्वारा शराब की दुकान को हटवाने का कोई औचित्य ही नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को हटवाने के लिए ग्रामीणों एवं महिलाओं द्वारा जिस तरह से उग्र प्रदर्शन किया गया है वह सही नहीं है और गैरकानूनी है। प्रदर्शनकारियों ने जिस तरह दुकान में तोड़फोड़ करने और नुकसान पहुंचाने का जो प्रयास किया गया है, वह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। इसलिए यदि दुकान में कोई नुकसान या राजस्व की हानि होती है तो दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *