सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध मुक्त सहारनपुर के संकल्प को दोहराते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने गोदाम में घुसकर चोरी का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को मुकदमा दर्ज होने के मात्र 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
26 मार्च 2026 को वादी राजबीर (निवासी ग्राम शीतला खेड़ा, थाना नागल) ने थाना कुतुबशेर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने रात के समय उनके गोदाम की दीवार फाँदकर चोरी की नियत से प्रवेश किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 127/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहारनपुर ने अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुतुबशेर एच.एन. सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक घेराबंदी के आधार पर आज, 27 मार्च 2026 को दोनों वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम शाहनवाज पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला बाजदारान, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर एवं शमीम पुत्र अकबर अली (निवासी मोहल्ला बाजदारान, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर) बताये। कुतुबशेर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है और उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मात्र 3 घंटे में की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
नकबजनी की कोशिश करने वाले दो शातिरों को मात्र 3 घंटे में किया गिरफ्तार