व्यापारी सुरक्षा फोरमः नवीन सिंघल बने जिला महामंत्री

Traders Security Forum: Naveen Singhal becomes District General Secretary

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन सिंघल को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने आज उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
नवीन सिंघल इससे पूर्व संगठन में जिला कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मोरगंज बाजार के प्रमुख व्यापारी नवीन सिंघल लंबे समय से व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ते आए हैं। उनके सेवा भाव और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें अब यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि नरेश धीमान हमेशा कर्मठ साथियों को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं महानगर महामंत्री विजय गुप्ता और प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिस तरह महानगर के हर बाजार में हमारी इकाइयां सक्रिय हैं, उसी तरह अब नवीन सिंघल कस्बों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी संगठन को मजबूत करेंगे।
अपनी नई जिम्मेदारी पर नवीन सिंघल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। मेरा मुख्य लक्ष्य संगठन में नए और युवा व्यापारियों को जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कराना होगा। जिला महामंत्री राजकुमार कालरा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला युवा अध्यक्ष संदेश खुराना, महानगर युवा अध्यक्ष संयम अरोड़ा, आशु निरंकारी, राजेंद्र गुप्ता, विनोद चोंचड़ और राजेश सैनी ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर सर्वेश गुप्ता, विजय कालड़ा, अनुज जैन, मुकुल सिंघल, संजय शर्मा, सागर वर्मा, संजीव विश्वकर्मा, जितेन सचदेवा, नीरज नरूला, मनीष गोयल, अभिषेक शर्मा, दीपक भार्गव, सुमित जसूजा, मयंक दुग्गल, रिशु तनेजा, सौरभ बंसल, पंकज बजाज, मनीष गांधी, आशीष भंडारी, सनी सूरी और वंश सक्सेना सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *