सहारनपुर। बहुजन समाज के महान नेता कांशीराम की जयंती रविवार को सहारनपुर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष मुनीश सहगल के नेतृत्व में महानगर कार्यालय तथा ग्राम रामनगर स्थित अंबेडकर लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के जागरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, चंद्रजीत सिंह, प्रवीण चौधरी, वरुण शर्मा, अक्षय चौधरी, अशोक सैनी, मधु सहगल, प्रदेश सचिव व प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, रीता बब्बर, रेखा धीमान, इमरान कुरेशी, नेत्रपाल भाभरी, सतीश कश्यप, सरदार हनी सिंह, विपिनकांत, नसीब खान, अनिरुद्ध गुरुंग, शहनाज खान, अमित राठौर, सुनील राठौर, मयंक शर्मा, प्रभजोत सिंह और गुलशेर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Related Articles
सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, 2027 में अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को…
घर में घुस चोरों ने लाखों के जेवरात किये चोरी
सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने मकान में धावा बोलकर हजारों…
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक
सहारनपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज जंधेडा समसपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साप्ताहिक…