जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फिल्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

Three-day training of field trainers for the first phase of Census 2027 begins
  • डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी जनगणना
    सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना-27 के पहले चरण ’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना‘ को लेकर राजकीय कन्या इंटर कालेज, सहारनपुर में फिल्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
    जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग होगा। जनपद के सभी 122 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण मार्च माह में पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद फिल्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों और सुपरवाइजरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे 22 मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण का कार्य बिना किसी त्रुटि के सम्पन्न कर सके।
    कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, सहायक निदेशक जनगणना आशुतोष कुमार, मास्टर ट्रेनर राम गोपाल, नमन शर्मा, सर्व ज्योति नंदन सेठ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *