सहारनपुर। थाना बिहारीगढ पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 27 फिरवरी को सुनील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उत्तराखंड ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लोहे के पुल के समीप ब्रास बैरियर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आपत्तिजनक ग्रैफिटी पेंट की हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-34/26, 353(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार को सौंपी गई थी। विवेकचना के क्रम में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से विश्लेषण करते हुए तीन आरोपियों जितेंद्र राघव पुत्र शेरसिंह राधव निवासी मानव केंद्र सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून उत्तराखंड, शारदा पत्नी संजय राणा निवासी ग्राम भूपखेड़ी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी मुजफरनगर हाल निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून व सुलेखा पुत्री राजेंद्र निवासी 114/3 चंद्रनगर कोतवाली देहरादून उत्तराखंड के नाम प्रकाश में आए थे। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने आज थाना प्रभारी अक्षय शर्मा व उपनिरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में शामिल तीनों आरोपियों जितेंद्र राघव पुत्र शेरसिंह राधव निवासी मानव केंद्र सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून उत्तराखंड, शारदा पत्नी संजय राणा निवासी ग्राम भूपखेड़ी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी मुजफरनगर हाल निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून व सुलेखा पुत्री राजेंद्र निवासी 114/3 चंद्रनगर कोतवाली देहरादून उत्तराखंड को धारा-170 बीएनएस के तहत गिरतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का बीएनएस की धारा-170, 126, 135 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आपत्तिजनक पेंटिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार