जागृति फाऊण्डेशन ट्रस्ट ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया बाबा साहेब का 135वाँ जन्मोत्सव
सहारनपुर। जागृति फाऊण्डेशन ट्रस्ट के तत्वाधीन में निरन्तर 12 वर्षों से विश्व रतन डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 135वाँ जन्म दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बुद्ध वन्दना से की गयी। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बाबा साहब के जीवन पर कविताओं एवं उद्बोधन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरूआत में इंजी0 एस.पी. सिंह के द्वारा जागृति फाऊण्डेशन द्वारा विगत 12 वर्षों से बच्चों को प्रेरित करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किये गये प्रयासों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रतिराम गौतम, रजनीश बन्धु, सरफराज रायन, नरेश गौतम एवं फिरोज आफताब रहे। मुख्य वक्ता फिरोज आफताफ, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रिम कोर्ट दिल्ली ने अपने विचार प्रकट करते हुए यह कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर को अपने जीवन में उस समय के रूढीवाद समाज के जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। बाबा साहेब अम्बेडकर के राष्ट्र निर्माण के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने भी समय-समय पर अपना योगदान किया। बहुजन आन्दोलन में माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने के अभियान में फातिमा शेख द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया गया। बाबा साहेब को जब संविधान बनाने का मौका मिला तो बाबा साहेब द्वारा किसी भी जाति, धर्म एवं समुदाय के प्रति कटुता एवं वैमनस्यता के प्रति कार्य नही किये। नरेश गौतम के द्वारा अपने विचारों में यह संदेश दिया कि बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलकर प्रत्येक नागरिक के सहयोग से देश विश्व गुरू हो जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृक्षपाल के द्वारा एवं संचालन इंजी. एस.पी. सिंह के द्वारा किया गया।
बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में हर समाज का योगदान अतुलनीयः एड. फिरोज आफताब