सहारनपुर। कस्बे के बसअड्डे पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 14वें दिन भी जारी रहा धरने के बीच पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं मोहसिन, विशाल,अबरार, इरशाद, राशिद,शराफत, अब्दुल, सत्तार, गुड्डू आदि ने संगठन की बढ़ती लोकप्रियता एवं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ उसके दर्द को महसूस करने से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की इस बीच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील राणा ने मोहसिन अली को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, सुनील राणा ने कहा विधान सभा चुनाव नजदीक है सत्ता मे बैठे विधायक मंत्री सुन ले 2022 के चुनाव मे बहोत थोड़ी थोड़ी वोटो से जीते है, जब तक मांग पूरी नहीं होती तक धरना चलता रहे गा और आने वाले विधानसभा चुनाव मे जनता के विरोध का सामना करना पड़े गा.नव मनोनीत अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहसिन अली ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सोपी गई है। वह हमेशा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ हर वर्ग को न्याय दिलाने का काम करेंगे। धरने पर मांगेराम, बीरमपाल,सुनील राणा, बिल्लू त्यागी, सुनील शास्त्री, विपिन हांडा, रविंद्र सैनी,संजीव विश्वकर्मा, मो.आरिफ,अंबरीश मालिक, राहुल चौधरी, मुस्तजाब, सचिन जाट, पुनीत चौधरी,दिलशाद, आनंद, आदि मौजूद रहे।
बस अड्डे पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर भाकियू रक्षक का धरना 14वें दिन भी जारी