प्रथम पेफी मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Successful organization of the first PEFI divisional football competition

सहारनपुर। पेफी गेम्स के अंतर्गत सहारनपुर में एक दिवसीय प्रथम पेफी मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन कराया गया। जिसमें अंडर 14 तथा अंडर-19 बालक वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी समीर खान के द्वारा किया गया। अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी समीर खान ने प्रतियोगिता का आयोजन करने पर पेफी के सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर गौरव चौहान के कार्याे की प्रशंसा की।
प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ सभी टीमों ने आपस में कड़ी स्पर्धा का परिचय देते हुए अंडर 14 बालक वर्ग में खान स्पोर्टिंग क्लब सहारनपुर ने प्रथम स्थान तथा पाइनवुड स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में पाइनवुड स्कूल सहारनपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खान स्पोर्टिंग क्लब सहारनपुर टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर गौरव चौहान, सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब व सचिव समीर खान ने खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान, कोऑर्डिनेटर यशपाल, पेफी के सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर गौरव चौहान, कीड़ा भारती से विभाग संयोजक गौरव कपिल, अंशुल धीमान, समाजसेवी शिवकुमार राणा, भावना तोमर, अश्वनी शर्मा, सुषमा सिंह, अजय चौधरी, राजेंद्र कुमार, कनिका लंबा, आराधना शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *