शिक्षकों और प्रबंधकों के विवाद में छात्रों का भविष्य दांव पर, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Students' future at stake in dispute between teachers and administrators; warning of violent agitation

सहारनपुर। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन के उत्तम विहार स्थित कैंप कार्यालय पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला सचिव सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में बी.एच.एस. इण्टर कॉलेज की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सतेन्द्र कुमार ने कहा कि कॉलेज प्राधिकारियों द्वारा जिस प्रकार अनुशासनहीनता की जा रही है, उससे शिक्षा का मंदिर युद्ध का अखाड़ा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों, प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के आपसी विवाद के कारण छात्रों की पढ़ाई ठप होने की कगार पर है। समाचारों के माध्यम से स्पष्ट है कि कॉलेज का माहौल पूरी तरह दूषित हो चुका है।
संगठन ने इस अव्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा और प्रधान लिपिक राजबीर सिंह वर्मा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। सतेन्द्र कुमार ने घोषणा की कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर इन दोनों को तत्काल निलंबित करने की मांग करेगा। साथ ही, छात्र हित में कॉलेज की संपूर्ण प्रबंध समिति को भंग करने की भी अपील की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन को विवश होगा। इस अवसर पर विजय कुमार, किरण कुमार, सुनील कुमार, सक्षम वत्स, उमा भारद्वाज, राकेश दत्त, सनम रानी, सुखबीर सिंह सहित कई प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *