सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान जनपद की खराब यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने यातायात से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने निर्देशित किया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया, जिससे लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। बैठक में यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने और शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संभाली यातायात की कमान, जाम से मुक्ति के लिए बनाई विशेष रणनीति