पहले ही प्रयास में विशेष प्रजापति ने फहराया परचम, समाज में खुशी की लहर

Special Prajapati hoisted the flag in the very first attempt, wave of happiness in the society

सहारनपुर। प्रजापति समाज के लिए गौरव का क्षण लेकर आए हैं ग्राम भायला निवासी होनहार युवा विशेष प्रजापति। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2025 परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल कर विशेष प्रजापति समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से न सिर्फ भायला गांव बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज का नाम रोशन हुआ है। विशेष प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दिन-रात एक कर पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में टॉप 50 में जगह बनाई। गांव से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने वाले विशेष अब समाज के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
विशेष प्रजापति की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद रविवार को सहारनपुर स्थित ऋषिपाल प्रजापति के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। समाज के वरिष्ठजनों ने विशेष प्रजापति को फूल-मालाएं पहनाईं, शॉल ओढ़ाकर और पटका डालकर सम्मानित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ और पूरे माहौल में खुशी की लहर दौड़ गई।
सम्मान समारोह में बृजेश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, डॉक्टर नरेंद्र प्रजापति, नवीन प्रजापति, नीरज प्रजापति, सुशील प्रजापति, चरण सिंह प्रजापति समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि विशेष की उपलब्धि से समाज के हर घर में उत्साह है। ऋषिपाल प्रजापति ने कहा, विशेष ने साबित कर दिया कि प्रजापति समाज का युवा किसी से कम नहीं है। मेहनत और लगन हो तो गांव की मिट्टी से निकलकर भी अधिकारी बना जा सकता है। ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को दिशा देगी। डॉ. नरेंद्र प्रजापति ने कहा, आज का दिन समाज के इतिहास में दर्ज हो गया। विशेष जैसे युवा ही समाज की असली ताकत हैं। हमें अपने बच्चों को शिक्षा की तरफ और बढ़ाना होगा।
सम्मान से अभिभूत विशेष प्रजापति ने कहा, ये सफलता मेरी अकेले की नहीं है। मेरे माता-पिता का त्याग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और पूरे समाज का आशीर्वाद मेरे साथ था। मैं प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करूंगा। मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने पद से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाऊं।
विशेष ने समाज के युवाओं से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में हार न मानें। उन्होंने कहा, ष्किताबों को अपना दोस्त बनाओ, मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करो। रोज 8-10 घंटे ईमानदारी से पढ़ाई करो, सफलता जरूर मिलेगी। गांव भायला से लेकर सहारनपुर तक जश्न का माहौल है। घर-घर में मिठाइयां बंट रही हैं और लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। प्रजापति समाज ने निर्णय लिया है कि विशेष प्रजापति के सम्मान में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर समाज की प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *