सहारनपुर। नकुड़ कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी एक शातिर नशा तस्कर को गिरतार कर उसके कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम अवैध स्मैक, दो मोबाइल फोन व 2600 रूपए की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ 5 लाख 40 हजार रूपए बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों मादक पदार्थों की तस्करी एवं इस अवैध धंधे में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत नकुड़ कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व उपनिरीक्षक देवेंद्र अधाना के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रूपए के इनामी स्मैक किंगपिन सरगना कौशर पुत्र स्व0 कामिल निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ हाल पता ग्राम पावी सादिकपुर बड़ी मस्जिद के पास किराए का मकान वकील का थाना ट्रॉनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को अम्बेहटा गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव के गेट के पास से गिरतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 25 ग्राम अवैध स्मैक, दो मोबाइल फोन व 2600 रूपए की नगदी बरामद कर ली। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रूपए बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि दबोचे गए नशा तस्कर कौशर ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं 2021 में नकुड़ से 10 ग्राम स्मैक के मामले में जेल गया था। जेल से आने के बाद 2024 में मैंने फिर स्मैक खरीदने व बेचने का काम शुरू कर दिया था। आरोपी ने बताया कि मैं बरेली से अपने पार्टनरों के साथ मिलकर आसिफ से बड़े स्तर पर स्मैक मंगवाकर स्मैक का धंधा करता हूं। इससे पूर्व भी 21 सितम्बर को नानौता पुलिस ने 713 ग्राम, 26 नवम्बर को साढ़े किलो स्मैक सदर बाजार पुलिस ने तथा 29 सितम्बर को 300 ग्राम स्मैक थाना गंगोह पुलिस ने पकड़ी थी तभी से मैं चोरी-छिपे इस धंधे को कर रहा था। आरोपी ने बताया कि आज भी मैं सप्लायर्स के माध्यम से बरेली स्मैक मंगवाकर ग्राम घाटमपुर व आसपास के क्षेत्र में मुनाफे पर बेचने के लिए लाया था तभी पुलिस ने मुझे दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि दबोचा गया आरोपी शातिर किस्म का नशा तस्कर है जो स्मैक तस्करी के कई मामलों में वांछित चल रहा था जिस पर जनपद पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21/29 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
करोड़ों की स्मैक सहित 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार