सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरतार कर उसके कब्जे से 195 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी व उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर शादाब उर्फ शब्बू पुत्र शहजाद निवासी रहमान मेडिकल के पास नकाशा बाजार थाना कोतवाली नगर हाल पता सलमान डेरी वाला गली गक्खी गेट प्रथम थाना मंडी को मंडी समिति परिसर में कूड़ा घर के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 195 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार दबोचा गया आरोपी शादाब उर्फ शब्बू शातिर किस्म का नशा तस्कर है। आरोपी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
अवैध चरस सहित तस्कर गिरफ्तार