सहारनपुर। नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री माधव मंदिर माधव नगर में हनुमान जयंती के अवसर पर देव पूजन में मुख्य यजमान महापौर डॉक्टर अजय सिंह नगर विधायक राजीव गुंबर पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा डिप्टी महापौर मयंक गर्ग प्रमुख समाजसेवी विभोर जिंदल डॉक्टर अनुराधा सैनी समिति मुख्य संरक्षक सुषमा बजाज संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल निशा शर्मा लिटिल एंजेल स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष मंगल रहे। इस अवसर पर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह एवं नगर विधायक राजीव ने कहा कि बालाजी महाराज संकट मोचन है, उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा ने कहा कि बालाजी महाराज की पूजा करने से भगवान श्री राम भी प्रश्न होते हैं। उन्होंने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर सभी लोगों के लिए प्रभु से प्रार्थना की कि उनके जीवन में सुख समृद्धि आये, पूरे राष्ट्र में एकता अखंडता बनी रहे।
तत्पश्चात श्री हनुमान जयंती समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान कर बधाई गीत भी गाये गए। इस अवसर पर आचार्य पंडित नवीन शर्मा ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की आरती जरूर करनी चाहिए। सनातन धर्म में हनुमान जी को सबसे बलशाली और बुद्धिमान देवता के रूप में पूजा जाता है। हिन्दू धर्म में लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना जीवन में व्याप्त दुखों से मुक्ति पाने के लिए करते हैं।
कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, अमित खुल्लर, प्रिंस प्रजापति रचित अग्रवाल, उत्कर्ष राठी, समेत काफी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव