सहारनपुर। शहर के पेपर मिल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के राहगीरों और व्यापारियों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अचानक रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है की थाना सदर बाजार पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
युवक का शव मिलने से सनसनी