दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू

Section 163 implemented for the sub-inspector recruitment exam

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये जाने को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोक व्यवस्था कायम रखने हेतु तथा प्रजा तांत्रिक मूल्यों के रक्षण हेतु जनपद में निषेधात्मक आज्ञा लागू की है। जिला मैजिस्ट्रेट श्री बंसल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में 14 एवं 15 मार्च 2026 को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी, जिसके दृष्टिगत परीक्षार्थियों, अभ्यर्थियों एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में चार से अधिक व्यक्ति किसी भी स्थान पर न तो एकत्रित होंगे और नही समूह में विचरण करेंगे। परीक्षा केन्द्रों से न्यूनतम 200 मीटर की परिधि में फोटो कॉपियर एवं स्कैनर का संचालन परीक्षा अवधि में पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के आसपास परीक्षावधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दृष्टिगत समाज विरोधी तत्वों एवं परीक्षा केन्द्रों के आसपास नकल गति विधियों में संलिप्त बाह्य व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन होने पर विधिक कार्यवाही करते हुए दण्डित किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर तैनात केन्द्र अधीक्षक/सह केन्द्र अधीक्षक व अध्यापक सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा अवधि में किसी व्यक्तिध्व्यक्तियों द्वारा परीक्षा से सम्बद्ध किसी कार्मिकों के प्रति अपराधिक/धमकी भरे व्यवहार किये जाने पर तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे। परीक्षार्थियांे द्वारा परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर फोन, पेजर या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक वस्तु लाने व ले जाने को प्रतिबंधित किया गया है जब तक कि इस प्रकार की कोई सामग्री परीक्षा केन्द्र के अन्दर लाने की अनुमन्यता न हो। उन्होंने कहा कि आदेश में शर्तों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *