सहारनपुर। हापुड़ में 31 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आयोजित हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में मुक्केबाजों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर पंच की ताकत दिखाई। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी, प्रदेश स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद की टीम से ओर से भाग लेंगे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे अयोजित हुए जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल में महिला वर्ग में 57-60 किग्रा. में हिमानी, 60-65 किग्रा. में कीर्ति, 65-70 किग्रा. में कनिका पुंडीर, 70-75 किग्रा. में शानू का चयन किया गया जबकि पुरुष वर्ग में 47-50 किग्रा. में आर्यन, 50-55 किग्रा. में दुष्यंत, 55-60 किग्रा. में आर्यन पाल, 60-65 किग्रा. में जयकुमार ग्रोह, 65-70 किग्रा. में अभय प्रताप का चयन किया गया।
जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार व सहारनपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की सचिव रितु देवी के द्वारा किया गया। चयनित खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, सहारनपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, अमित चौधरी, पवन कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।
हापुड़ में दहाड़ेंगे सहारनपुर के बॉक्सर, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ चयन