मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहारनपुर का रहा दबदबा

Saharanpur dominated the divisional level sports competition.

सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें सहारनपुर ऑलराउंडर चौंपियन बना। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्वलित कर, खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर तथा गुब्बारे छोड़कर किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग प्राथमिक में कुणाल (पीएस दौलतपुर खतौली, मुजफरनगर) चौंपियन रहे, जबकि बालिका वर्ग में अशा (यूपीएस पीकी, पुंवारका, सहारनपुर) ने चौंपियन का खिताब जीता। ऑलराउंडर चौंपियन ट्रॉफी सहारनपुर जनपद की टीम के नाम रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लंबी कूद में अफगान (यूपीएस मनभाड़ा, मुजफरनगर), चक्का फेंक में आयान (यूपीएस रेडी मोहिद्दीनपुर, सहारनपुर), गोला फेंक में अफान (यूपीएस रेडी मोहिद्दीनपुर, सहारनपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में अभिनव (यूपीएस भऊपुर, सहारनपुर) तथा बैडमिंटन डबल्स में यूपीएस कपूरी सहारनपुर की टीम विजेता रही। टेबल टेनिस एकल में शक्ति वर्धन (यूपीएस ढाका देवी) तथा डबल्स में यूपीएस ढाका देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में यूपीएस दलहेड़ी नैनोता, हैंडबॉल में यूपीएस रामपुर, कबड्डी में यूपीएस मदनुकी रामपुर, फुटबॉल में यूपीएस टिकरौल, क्रिकेट में यूपीएस ढीकाकला, जिम्नास्टिक में यूपीएस साढ़ेली हरिया तथा योगा में सहारनपुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन लोक निर्माण विभाग के मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के स्वस्थ भविष्य और उज्ज्वल करियर का आधार हैं। सहारनपुर का हरियाणा और पंजाब से जुड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा और भी बढ़ जाती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम उपस्थित रहे। इसके अलावा ज्वाइंट डायरेक्टर सहशास्त्रशु कुमार सुमन, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, वित्त एवं लेखा अधिकारी शिवेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा सहित कई शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज प्रताप, प्रवीण चौधरी और गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शामली के छात्र कार्तिक ने अपने नृत्य प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विभिन्न शिक्षकों और अधिकारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *