साध्वी बहनों ने बताया जीवन में अध्यात्म और अनुशासन का महत्व

Sadhvi sisters told the importance of spirituality and discipline in life.

सहारनपुर (गंगोह)। गंगोह ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय धुंधा माजरा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु श्मोरल संस्कारशालाश् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और ऊंचे संस्कारों का बीजारोपण करना रहा।
संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी बहनों ने इस विशेष सत्र का कुशल संचालन किया। उन्होंने बहुत ही सरल और प्रेरणादायक तरीके से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अध्यात्म और अनुशासन का महत्व समझाया। साध्वी बहनों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अच्छे संस्कार और सही मार्ग का चयन अनिवार्य है।
प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शनः इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने गीतें, कविताओं और नैतिक कहानियों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और नैतिकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। अभिभावकों व शिक्षकों ने की सराहनाः कार्यक्रम के अंत में स्कूल के शिक्षकों और उपस्थित अभिभावकों ने संस्थान की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में बच्चों को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *