भक्ति के रंग में रंगा रोटरी क्लब सेंट्रल

Rotary Club Central painted in the color of devotion

सहारनपुर। रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा 28वी माता की चौकी का आयोजन गत रात्रि किया गया। यह आयोजन जगदंबा मंदिर हकीकत नगर के प्रांगण में किया गया। ज्योति प्रचंड क्लब अध्यक्ष गिरीश डंग, डॉक्टर सुजाता डांग रमणीक सिंह द्वारा की गई। क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश कपूर ने बाबा लाल दयाल कीर्तन मंडली के साथ चौकी का संचालन किया। राजेश कपूर ने कहा भगवती माँ भी तब प्रसाद होती जब घर के माँ बाप खुश हो और व्रत के पश्चात कंजके भी प्रसन्न हो कर जाये.मंडली ने माता की सुंदर भेटों को प्रस्तुत किया. जिस पर उपस्थित जन समुदाय थिरकने को मजबूर हो गया। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय भसीन अंजलि भसीन विकास निछावन शेफाली निझावन ने आरती की। एवं क्लब के सदस्यों अशोक खुराना मीनू खुराना सुमित गुंबर निधि गुंबर विनय दहूजा विजय खुराना पवन बाटला,विजय बत्रा प्रवीण बत्रा ने भी सुंदर-सुंदर भजन सुनाए। बाबा लाल कीर्तन मंडली की ओर से इंद्र मोहन जोशी राजकुमार गंभीर डोली गंभीर रवि कुमार सुनील ठाकुर मनीष आनंद सीमा वंदना यश कक्कड़ कविता अरोड़ा ललित अरोड़ाभी उपस्थित रहे।
राजेश कपूर ने बताया कि वर्ष में दो बार नवरात्रों में माता की चौकी का आयोजन रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा किया जाता है। यह 28 वी चौकी है। कार्यक्रम के अंत में पीठाधीश्वर पंडित राजकुमार भारद्वाज ने भक्तो को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *