दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Rape accused arrested

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त अरुण पुत्र तेजपाल निवासी बन्दे की बस्ती, मल्लीपुर रोड, रामनगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
एक वादी द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी गई थी। आरोप था कि अभियुक्त अरुण पुत्र तेजपाल ने वादी की 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 18.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को नयाँ गाँव के पास (रामनगर) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *