तरुण खटीक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Protest against the murder of Tarun Khatik, memorandum submitted to the District Magistrate in the name of the President

सहारनपुर। भारतीय खटीक महासभा (रजि.) के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उत्तम नगर, दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी सहारनपुर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि होली के अवसर पर एक मुस्लिम महिला पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर असामाजिक तत्वों ने 26 वर्षीय तरुण खटीक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना को बेहद दुखद, अमानवीय एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा गया कि आरोपितों द्वारा क्षेत्र में लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। भारतीय खटीक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. पवन संवई खटीक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए, सभी आरोपियों व साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस मामले में शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाएगी और क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करेगी। इस दौरान परनील मोगा, अनिल भोगा, विजेन्द्र जौहरी, छतरसह, राजेश जौहरी, मुकेश धकार, नाथीराम जैत्री, शिव कुमार मानस्य, विजय भौमा, आकाश मौधा, अंकित, जगदीश परमार, सूमोध धारिया, राकेश कुमार, संजय गोरख, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, बेलप्रभास मौहाने, अमरदाप रोड व शशांक मोघा सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *