काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम का विमोचन समारोह आयोजित

Poetry collection Anubhuti ke Aayam release ceremony held

सहारनपुर। रंगोली गार्डन दिल्ली रोड में साधना शर्मा द्वारा रचित काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम का विमोचन समारोह भव्यता पूर्ण रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानु प्रताप यादव, अपर मंडल आयुक्त, सहारनपुर तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति वीरेंद्र यादव, पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय रहे। अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के शिक्षा संकाय की पूर्व डीन प्रोफेसर सुरक्षा पाल द्वारा की गई। मुख्य वक्ता डॉ राम विनय शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, डॉ वीरेंद्र आजम आदि रहे। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत मंजू शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। पुस्तक विमोचन के पश्चात वक्ताओं ने काव्य संग्रह की रचना व प्रकाशन के लिए साधना शर्मा के साहित्यिक योगदान की सराहना की। काव्य संग्रह में पर्यावरण, देश प्रेम, मां, जीव प्रेम, ईश्वर आराधना, बाल्य काल, बाल श्रम जैसे विषयों पर 51 कविताओं पर लेखिका द्वारा अपनी भावनाओं को काव्य रूप में अभिव्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गोपाल शर्मा ने किया। आयोजन में डॉक्टर दिनेश शर्मा व संजय जैन ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ गिरीश पचौरी रहे। रमेश कुमार व डॉक्टर राजेश मोहन द्वारा गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। जस्टिस वीरेंद्र यादव ने काव्य संग्रह की सराहना करते हुए साधना शर्मा द्वारा निरंतर साहित्य सृजन में संलग्न रहने का अनुरोध किया। मां जीवन का संविधान है तथा सुप्त बुद्ध कविता का उन्होंने विशेष उल्लेख किया। कार्यक्रम में डॉ रश्मि शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ राजेश मोहन शर्मा, रजनी शर्मा, डॉ अंशु शर्मा, डॉ शुभ्रा चतुर्वेदी, अंकित वशिष्ठ, सपना, प्रज्ञा, राजू सोनी, विदुषी, अयाना, अनूप सिंह, कैप्टन गौरव मिश्रा, अजय गुप्ता, अनिल त्यागी, राजकुमार चौधरी, राजेश तायल, रविंद्र शर्मा, भव्य जैन, शलभ अग्रवाल, मदुरा, शील एरन, रामवीर सिंह, ब्रह्मकुमारी केंद्र की बहन रानी दीदी, पूनम शर्मा, नीता कौशिक, प्रोफेसर विनोद कुमार, संदीप गुप्ता, डैन्नी सक्सेना, अशोक सक्सेना, कवि मस्ताना व राहगीर, राजेंद्र शर्मा व नगर के अनेक गणमान्य, प्रबुद्ध जन सम्मिलित रहे। साधना शर्मा, पूर्व शिक्षिका आशा मॉडर्न स्कूल व आर्ट ऑफ लिविंग टीचर और डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, जैन कॉलेज, सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *