सहारनपुर के खिलाड़ियों का दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स में जलव, कनक और विराज ने जीते स्वर्ण पदक

Players from Saharanpur, Jalav, Kanak and Viraj won gold medals in Delhi State Open Athletics

सहारनपुर। दिल्ली राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे 3 से 5 अप्रैल तक विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया की दिल्ली के खिलाड़ियों को अच्छी प्रतिस्पर्धा देने एवं अपने राज्य के खिलाड़ियों की खेल क्षमता परिचय प्राप्ति के लिए इस आयोजन में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी भाग लेने हेतु आमन्त्रित किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान के अनेकों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता मे सहारनपुर जिले से भी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी कनक ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की भाला फेंक में 43.35 मीटर की दूरी भाला फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सहारनपुर के विराज तंवर ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की ट्रायथलॉन ए ग्रुप इवेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया की ट्रायथलॉन ए ग्रुप तीन इवेंटो 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक का होता है। उन्होंने बताया की सहारनपुर के वैभव कपिल ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के अंतर्गत ट्रायथलॉन बी ग्रुप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। ट्रायथलॉन बी ग्रुप में तीन इवेंट 60 मीटर दौड़, लंबी कूद के साथ ऊंची कूद होती है।
उक्त तीनों खिलाड़ियों में से कुमारी कनक और वैभव कपिल, दीपक शर्मा भगत के निर्देशन मे प्रशिक्षण के गुर सीखते हैं जबकि विराज तंवर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश कुमार बिट्टू से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, भूपेंद्र सिंह, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मनीष कुमार, प्रवीण सैनी, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, आदि ने शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *