उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के एक प्रमुख और व्यस्तम चौक का नाम रखा जाये वंदे मातरम चौक

One major and busiest square in each district of Uttar Pradesh should be named Vande Mataram Chowk.

सहारनपुर। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी महाराज की मनसा के अनुरूप वंदे मातरम गीत के 151 वीं वर्षगांठ व भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के 95 वीं शहादत दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एक प्रमुख चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग करता है।
लोक सन्यासी योगी महाराज का मानना है कि वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है वंदे मातरम के नारे ने नौजवानों के मन में एक ऐसा रन रौनक उत्पन्न किया था कि वह हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लेते थे वंदे मातरम के उद्घोष से आज भी देशवासियों के मन में अद्भुत ऊर्जा देशभक्ति व समर्पण का भाव पैदा होता है। विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश के सभी जिलों में शहीद के सम्मान उनकी समृद्धि तथा उनके श्रद्धांजलि स्थल के रूप में एक व्यस्तम चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की अपील करता है।
ऐसी मांग को रखते हुए आज सहारनपुर डीएम साहब को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें विश्व हिंदू महासंघ की ओर से मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बृजेश प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ से आशा शब्बरवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार गौतम व संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिसमें जिला अध्यक्ष ओंकार नंद गिरी महाराज ओमवीर सिंह जिला अध्यक्ष करण गिरी महाराज महानगर अध्यक्ष अशोक प्रधान जिला महामंत्री सतीश भगत महानगर अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ अश्वनी सैनी जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ डॉ पुष्पा मलिक वरिष्ठ समाजसेवी मंजू कौशल महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ पूनम चौधरी जिला प्रभारी राजकुमारी जायसवाल नगर प्रभारी दयाराम गुप्ता जिला प्रभारी सुधीर कुमार अनु शर्मा विशाखा शर्मा मोनिका नरूला संदीप सैनी चंद्रभान मोनू कुमार राकेश चंचल रमेश टांक बबलू मुखिया विपिन राणा पवन राना मनोज पाल चौधरी अमरपाल सुनील कुमार जुगनू अशोक ललित कुमार मंजू गुप्ता प्रियंका कश्यप लक्ष्मी गीता रीता करणवाल कविता शर्मा श्वेता शर्मा निशा जैन किरण नीलम शर्मा सुधीर कुमार धनपाल मोनू कुमार धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *