सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडेघ् होकर जलकर, गृहकर व सीवरकर आदि से सम्बंधित महिलाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। नगर निगम की महिलाओं की भी समस्याओं का इसी कड़ी में निस्तारण कराया गया।
प्रदेश शासन के निर्देश पर नवरात्र के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गत 19 मार्च से 30 दिवसीय मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला सफाई कर्मियों का सम्मान, महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण, महिलाओं की सुरक्षा व उनकी समस्याओं के सम्बंध में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रंखला में आज निगम परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर जलकर, गृहकर, सीवरकर व जन्म-मृत्यु सम्बंधी समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान कराया गया। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खिड़की पर उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान कराया।
इस कड़ी में निगम की महिला कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया और समाधान कराया गया। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने कहा कि समाज तभी सशक्त होगा जब महिला सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में महिलाएं खेत से लेकर प्रतिष्ठान तक और अंतरिक्ष से लेकर लोको पायलट महिलाएं कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस दौरान निगम की उमा जैन, मंजू, सुशील आर्या, सुनीता, शिवानी, दीपाली, संजिता, उषा, किरण व वंदना आदि शामिल रही।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर निगम में महिला समस्याओं का मौके पर समाधान