सहारनपुर। प्राथमिक स्तर से ही अगर बच्चों को शिक्षा के प्रति अग्रसर किया जाये तो उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में आसानी होती है। इसी सोच के साथ हमारा सतत प्रयास रहता है छोटे स्तर से ही बच्चों में शिक्षा,खेल और सांस्.तिक जिज्ञासा पैदा हो जिससे उनका बौद्धिक और सर्वांगीण विकास हो।
उक्त बातें रामपुरी कालोनी स्थित बाला जी सोसायटी की ओर से संचालित ड्यू ड्राप एकेडमी की प्रबंधक ठाकुर नीलम ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक परिणाम घोषित करते हुए कही। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के मेधावी बच्चों को परीक्षा परिणाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। एकेडमी की टापर नर्सरी की अद्विता पांडेय (माही) रही जिसने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सभी लोगों ने मेधावी बच्चों को बेहतर परिणाम लाने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए वार्ड की पार्षद सीमा कात्यायनी ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से कहा कि बच्चों की पहली गुरू उसकी मां होती है। ऐसे में उन्हें बच्चों को स्वावलंबी बनाने के हमेशा अच्छी ज्ञान वर्धक बातें बतानी चाहिए जिससे उनका बेहतर विकास हो। सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापिका राजेश ने कार्यक्रम अच्छे अंक लाने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में भी परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाये जिससे वह अपना मुकाम हासिल कर सकें।
विद्यालय की प्रधानाचार्य जसविंदर कौर ने उत्तीर्ण बच्चों को बधाई दी तथा मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। पार्षद प्रतिनिधि विकास ने भी एकेडमी में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले बच्चों को उत्साह के साथ पढ़ाई करने और परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने की अपील की। इस दौरान एकेडमी की ओर से मेधावी बच्चों के अभिभावक से भी विद्यालय को और बेहतर बनाने के सुझाव मांगे गये।
नर्सरी की अद्विता पांडेय ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप