सहारनपंर। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय के निर्देशो के अनुरूप प्रदेश भर मे आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मचारियों ने आज अलग अलग जनपदों में मुख्य मंत्री सम्बोधित ज्ञापन जिलों मे विधायकों को सौंपा गया, जिसके अर्न्तगत आज सहारनपुर मे भी संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। आज संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मी कोर्ट रोड स्थित विधायक मुकेश चौधरी के आवास पर पहुंचे ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपते हुए बताया कि पिछले कई दशकों से संविदा पर कार्य कर रहे एनएचएम कर्मियों को पद अनुसार या पद सर्जित करके नियमित करने और जब तक नियमित ना हों तब तक नियमितीकरण जैसी सभी सुविधाएं दी जाने कि मांग रखी। ज्ञापन सौंपने वालो मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र कुमार, मंडल संयोजक एम पी सिंह चावला, जनपद संयोजक शुभम मानिक, जनपद सह संयोजक अभिषेक वर्मा, अनुज कुमार, मुकेश कुमार, विकास राणा के नेतृत्व में सौंपा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ से जुड़े जनपद सहारनपुर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी विनीत चौहान, सचिन, अनिल, सचिन, संजय सैनी सुधीर, हिमांशु, रिजवान, सूरजभान, अमरीश, सुधीर, विपिन, शुभम कटारिया, अजय त्यागी, विश्वेंद्र, काक्कू, अक्षय शर्मा, ओम प्रकाश, हिमांशु आर्य मधु, अंजू त्यागी, मीनू मोघरा, विशाल, सौरभ, सन्नी, त्रिशपाल, विकास चौहान,योगेश कश्यप, नरेंद्र, सुमित, प्रदीप सैनी अजीम, राहुल विपिन सैनी, आकाश, मुद्दसिर, आशुतोष, सजनीत, पुनीत सहित काफी संख्या मे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम कर्मियों ने विधायक मुकेश चौधरी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन