मंडल समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

New office bearers took oath in the divisional review meeting.

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मंजीत चौधरी के द्वारा मंडल समन्वय समीक्षा मीटिंग का आयोजन जैन मंदिर आवास विकास में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव अधाना जी, राष्ट्रीय महासचिव शरम सिंह सरदार और कई अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे जिनके किसान यूनियन के सभी सदस्यों में फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया और उनके आगमन पर खुशी जताई कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह वे पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव अघाना और राष्ट्रीय महासचिव सरदार शरम सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय किसान यूनियन का कुनबा बढ़ रहा है और ईमानदारी से किसानों की लड़ाई लड़ने का काम हो रहा है। वह दिन दूर नहीं संगठन सभी किसानों की आवाज बनकर उनकी हर समस्या का समाधान करने का काम करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू का विस्तार किया और सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनको भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनजीत चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और आगे भी इसी प्रकार भारतीय किसान यूनियन का विस्तार करने की बात कही इस दौरान जो भारतीय किसान यूनियन भानू में पदाधिकारी बने अमित गुलाटी व्यापार मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष तेजप्रीत सिंह, अभिषेक चावला, रोहित गुलाटी, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, चमनप्रीत सिंह, विजय चावला, मनोज गुप्ता, सनी वीर, कुलदीप, नितेश बंगा, आशु पंडित और भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *