गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

National Hindu Organization submitted a memorandum to the Prime Minister demanding that Mother Cow be declared the Mother of the Nation.

सहारनपुर। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिला इकाई ने गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने तथा देशभर में गौ-वध पर प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता को प्राचीन काल से पूजनीय माना गया है और इसका समाज की आस्था व सांस्कृतिक पहचान में विशेष स्थान है। साथ ही संविधान के नीति निदेशक तत्वों में भी गौवंश संरक्षण पर बल दिया गया है।
संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए, पूरे देश में गौ-वध पर सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए, गौ-तस्करी व गौ-मांस की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा गौवंश संरक्षण और गौशालाओं के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त समर्थन सूची भी ज्ञापन के साथ संलग्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *